नेताजी के आदर्शों की जरूरत : सिंह
कसमार - राष्ट्र संवद्र्धन समिति की ओर से कसमार के पिरगुल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गई। इस दौरान समिति के महासचिव अनिल सिंह ने कहा कि नेताजी के पदचिह्नों पर चलकर हम देश की एकता व अखंडता को कायम रख सकते हैं। उन्होंने
आजाद हिंद फौज का गठन कर देश को आजादी दिलाने का कार्य किया था। लेकिन आज हमारे देश व समाज के कुछ भाई भटक कर बुलेट का सहारा लेकर सत्ता परिवर्तन करने की बात करते हैं। जबकि बुलेट की जगह बैलेट का सहारा लेकर सत्ता में परिवर्तन लाया जा सकता है। समाज से भटके लोग बंदूक छोड़ मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिंदा सिंह, सूरज साव, मिलन कुमार, सत्येंद्र यादव, मनीष जायसवाल, प्रसेनजीत आदि मौजूद थे।