पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक सुनवाई में ग्रामीणों ने रखा पक्ष

लोक सुनवाई में ग्रामीणों ने रखा पक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिजुआ - टाटा स्टील झरिया समूह की भेलाटांड़ कोलियरी एवं वाशरी के विस्तार के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा शुक्रवार को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। भेलाटांड़ सामुदायिक भवन में आयोजित लोक सुनवाई में रामपुर, देवग्राम, कंचनपुर, वैद्यनवाडीह, दुखितडीह, मालकेरा, बाड़ुघुटू, सिजुआ, भेलाटांड़ आदि इलाके के ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा। ग्रामीणों ने कोयला उत्पादन एवं परिष्करण अत्याधुनिक तरीके से करने सहित कतरी नदी को प्रदूषण मुक्त करने, वृहत पैमाने पर पौधरोपण करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि भेलाटांड़ कोलियरी एवं वाशरी का विस्तारीकरण हो, लेकिन प्रदूषण की रोकथाम पर पूरी तरह अंकुश जरूर लगे।