अलग-अलग मामले में चार को जेल
जामताड़ा - मिहिजाम पुलिस ने छेडख़ानी व मारपीट के आरोपी संजय भोक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए १४ दिनों के लिए जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या ४२३/१३ दर्ज है। वहीं दूसरी ओर दहेज उत्पीडऩ के आरोपी पिंटू पासी, निमाई पासी एवं मुन्नी देवी को मिहिजाम पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा सभी अभियुक्तों को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या ३३२/१३ दर्ज है। यह प्राथमिकी सुमन देवी ने दर्ज कराया था।