पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जदयू ने निकाली भ्रष्टाचार मिटाओ रैली

जदयू ने निकाली भ्रष्टाचार मिटाओ रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाला
जदयू की नाला इकाई की बैठक पीडब्ल्यूडी परिसर में संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परिमल माल ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सुनिल राय ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी करने, पार्टी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने का दिशा-निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में बूथ कमेटी के गठन में तेजी लाने को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया। कहा कि संगठन की मजबूती एवं प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करने की आवश्यकता है। झारखंड राज्य के गठन के बाद से सूबे में गठित विभिन्न सरकारों में विकास कार्यों के प्रति असंवेदनशीलता है। हर तरफ भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट हावी है। कहा कि बिहार राज्य में पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों को साकार किया है। वहीं बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार मिटाओ रैली निकाली। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुनिल राय ने किया। इस अवसर पर मोतीलाल राय, राधेश्याम माजि, डोमन राय, किशोरी राय, अम्बावती राय, मालती शर्मा, प्रवीर गोरांई, जयगोपाल कोड़ा, बाबुश्वर सोरेन, रामेश्वर सोरेन, हीरालाल हेम्ब्रम, बासुदेव मिर्धा, तपन सोरेन आदि थे।