- Hindi News
- रिवाल्वर दिखा अपराधियों ने दो लोगों से १ लाख लूटा
रिवाल्वर दिखा अपराधियों ने दो लोगों से १ लाख लूटा
भास्कर न्यूज - मुरलीपहाड़ी
रिवाल्वर की नोक पर शुक्रवार को दिनदहाड़े दवा व कपड़ा व्यवसायी से एक लाख रुपए लूटे जाने के समाचार मिले हैं। कार्तिक कुमार पांडेय ने कहा कि नारायणपुर के दवा दुकानों में दवा देकर वह मधुपुर जा रहा था वहीं कपड़ा व्यवसायी बाबला मंडल ने भी रुपए की उगाही कर जा रहा था। जंगलपुर सब स्टेशन पर पहले से घात लगाए 03 युवक कुछ दूरी पर खड़े थे। उन्होंने दोनों व्यवसायी से क्रम से रिवाल्वर सटा कर डिक्की में रखे रुपए व जरूरी कागजात लेकर उनके साथ मारपीट कर नई पल्सर बाइक से फरार हो गई। घटना शुक्रवार अपराह्न करीब 2.30 बजे की बताई जाती है। दोनों व्यवसायी मधुपुर के तिरुपति एजेंसी व सुलोचना टेक्सटाइल्स के हैं। अपराधियों ने उनका मोबाइल छिन व बाइक का हवा भी निकाल दिया। इस बाबत दोनों व्यवसायियों ने लूट का मामला दर्ज कराया है।