ममता वाहन संचालकों की बैठक
नारायणपुर - प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला के पास सहिया व ममता वाहन संचालकों की बैठक हुई। कहा गया कि सभी सहियाओं को सरकारी बीमा योजना का लाभ मिले। परिवार नियोजन का प्रोत्साहन राशि डेढ़ सौ रुपए से बढ़ा कर पांच सौ रुपए कर दिया जाए। वहीं ममता वाहन संचालन में प्रत्येक पंचायत में दो ममता वाहन की सेवाएं लेने की बात कही गई। वहीं वाहन संचालकों को विभाग की ओर से प्रत्येक महीने राशि भुगतान किए जाने की बात कही गई। इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जयप्रकाश मंडल, माथुर पंडित, गीता देवी, मजीदन बीबी, मुख्तार आलम, मनोज दां, फातमां बीबी, परेश कुमार यादव, माणिकचंद्र सेन, सागर स्वर्णकार समेत कई लोग उपस्थित हुए।