आपूर्ति पदाधिकारी को दी भावभीनी विदाई
नाला - विकास भवन में विदाई समारोह का आयोजन कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने दीपक सिन्हा को माला पहनाकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार लायक, उप प्रमुख बिमलकांति घोष, सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार तिवारी, समर माजी आदि ने उनके छह वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्य एवं अन्य गतिविधियों की प्रशंसा किया। इस मौके पर समर माजी, भोलानाथ पाल, शांतिमय घोष, बिनोद महतो, धरम माजी, जगन्नाथ दास आदि राशन दुकानदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।