हाइवा ने पोल में मारी टक्कर बिजली बाधित
निरसा - गुरुवार की देर रात्रि एमपीएल के कोयला प्रेषण में लगे अज्ञात हाइवा ने निरसा-जामताड़ा रोड स्थित बिजली ऑफिस के समीप हाई टेंशन तार के पोल को ठोकर मार दी। इससे पोल दो टुकड़ा हो गया। वहीं गुरुवार की देर रात से ही निरसा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली विभाग के एसडीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात्रि से बिजली आपूर्ति बहाल होगी।