पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वोटरों को मिला पहचान पत्र

नए वोटरों को मिला पहचान पत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय समेत अन्य बूथों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मतदाताओं को शपथ भी दिलाया गया। ऐसा कर मतदाताओं को जागृत करने संबंधी जानकारी दी गई। वहीं मतदाताओं को सामूहिक रूप से शपथ पत्र पढ़ाया गया। बीडीओ कार्यालय के अलावा विभिन्न बूथों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय नारायणपुर बूथ पर जिला परिषद सदस्य मोहनलाल पोद्दार के हाथों वोटर कार्ड का वितरण कराया गया। प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चैनुपर व अन्य मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ एपिक कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ विभूति मंडल, जिला परिषद सदस्य मोहनलाल पोद्दार, बीईईओ तरुण कुमार घांटी, मदन रजक, विपिन कुमार दत व सोहन रजक आदि का योगदान रहा।