नन-बैंकिंग कंपनी का वैन जब्त
निरसा. नन-बैंकिंग कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निवेशकों ने शनिवार दोपहर कंपनी के वाटर वैन को अपने कब्जे में ले लिया।
वैन कंचनडीह स्थित कंपनी के प्लांट से पानी लेकर जामताड़ा रोड आया था। निवेशकों ने वैन रुकवाकर ड्राइवर से चाबी छीन ली और निरसा पुलिस को खबर दे दी। वे कंपनी पर उनके रुपए लेकर भाग जाने का आरोप लगा रहे थे। थाने में पुलिस ने निवेशकों को लिखित शिकायत करने को कहा। निवेशकों ने इसके लिए वक्त मांगा। उनका कहना है कि कंपनी ने बैजना कोलियरी निवासी हराधन मुड़ी के ३.४० लाख रुपए, बंगालपाड़ा की शुभद्रा देवी के २ हजार रुपए, प्रमिला देवी के 9 हजार रुपए जमा करा लिए और उन सभी के रुपए का गबन कर लिया।