पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा मतदाताओं पर जिम्मेवारी ज्यादा : डॉ कुमार

युवा मतदाताओं पर जिम्मेवारी ज्यादा : डॉ कुमार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया/बलियापुर . राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झरिया के गुजराती हिन्दी उच्च विद्यालय तथा गुजराती हिन्दी मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र संख्या 109, 110 के नए मतदाताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड द्वारा जनहित में जारी मतदाता प्रतिज्ञा करवाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्र ओझा ने भी नए मतदाताओं का स्वागत किया। मतदाताओं को अपने मत का उचित प्रयोग करने की जानकारी दी। मौके पर बीएलओ मिश्री रविदास, कविता कुमारी सुशीला कुमारी, तारा मधु आदि उपस्थित थे। झरिया के आरएसपी कॉलेज के बीएड संकाय में मतदाता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि देश को विकास की दिशा में ले जाने में युवा मतदाताओं को विशेष महत्व है। युवा मतदाता अपने अधिकार और कर्तव्य को समझे। युवाओं के चाहिए कि वे दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। मतदान का इस्तेमाल कर सुदृंढ़ भारत का निर्माण कर सकते हैं। मौके पर मो. इरफान अंसारी, संगीता मोदक, श्रीतमा शील, स्नेहा सिंह, रविकांत, पंकज आदि उपस्थित थे। बलियापुर प्रखंड की 21 पंचायतों में मतदाता दिवस पर शिविर आयोजित किए गए। साक्षरता वाहिनी के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कुर्बान अंसारी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि मतदान करना अधिकार भी है कत्र्तव्य भी। मौके पर आमझर पंचायत भवन में शिविर में मुखिया अनुरूपा दास, ममता मंडल, पुष्पा देवी, राजेश रविदास आदि मौजूद थे।