पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ता के बाद रुका 51 मजदूरों का स्थानांतरण

वार्ता के बाद रुका 51 मजदूरों का स्थानांतरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . चासनाला
बीसीसीएल के सुदामडीह इंक्लाइन माइंस कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद शनिवार को समाप्त हो गयी। वार्ता में प्रबंधक ने मजदूरों के ईच्छानुसार स्थानांतरण का आश्वासन दिया। सुदामडीह इंक्लाइन माइंस के 51 कर्मियों का स्थानांतरण गोविंदपुर एरिया थ्री में किया गया था। जिसके विरोध में मोर्चा के बैनर तले 14 जनवरी से बेमियादी धरना पर थे।
आवेदन के अनुसार होगा मजदूरों का स्थानांतरण : ईजे एरिया महाप्रबंधक सुबीर घोष, कार्मिक प्रबंधक बीपी पटनायक दिन में धरना स्थल पर पहुंचे। मजदूरों का स्थानांतरण उनकी ईच्छा के अनुसार करने का आश्वासन दिया। कहा कि 51 मजदूरों को स्थानांतरण गोविंदपुर के एरिया थ्री में किया गया था। परंतु मजदूरों के विरोध के कारण बस्ताकोला एवं कतरास एरिया में स्थानांतरित करने का प्रबंधन ने मन बनाया है। इसके लिए इच्छुक कर्मी आवेदन दें। आवेदन के अनुसार स्थानांतरण की कार्यवाई की जाएगी। वार्ता में संयुक्त मोर्चा के फूलबदन धोबी, सुरेन्द्र राय, दिलीप कुमार, संजय सिंह, निरंजन रवानी आदि थे।