- Hindi News
- टूर्नामेंट में प्रखंड इलेवन ने जनप्रतिनिधि इलेवन को हराया
टूर्नामेंट में प्रखंड इलेवन ने जनप्रतिनिधि इलेवन को हराया
भास्कर न्यूज . फतेहपुर
मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर फतेहपुर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड इलेवन टीम बनाम जन प्रतिनिधि इलेवन टीम ने भाग लिया। बता दें कि प्रखंड इलेवन टीम के कप्तान बीडीओ जीतेंद्र कुमार यादव व जनप्रतिनिधि इलेवन टीम के कप्तान प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू थे।
अंपायर चंद्रशेखर यादव ने दोनों टीम के कप्तान को बुला कर टॉस प्रक्रिया को पूरा किया। प्रखंड इलेवन टीम के कप्तान बीडीओ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित १० ओवर में ५२ रन का लक्ष्य रखा। प्रतिपक्षी टीम जनप्रतिनिधि इलेवन ने मात्र ४६ रन ही बना पाए। इस प्रकार प्रखंड इलेवन टीम ६ रनों से विजयी दर्ज करने में सफल रहा।