पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मतदाता दिवस के अवसर पर छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित मतदान केंद्रों ((बूथों)) पर नए मतदाताओं के बीच मतदाता पहचान पत्र ((इपिक)) का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित बूथ लेबल ऑफिसर ((बीएलओ)) नए मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर प्रोत्साहित किया। इस कार्य में पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मियों ने सक्रियता के साथ कार्य किया। प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि नए मतदाताओं के बीच पहचान पत्र का वितरण किया जा रहा है। कहा कि संबंधित मतदाता नया मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करें।