अरविंद बने केंद्रीय उपाध्यक्ष
झरिया. जदयू छोड़कर जेवीएम शामिल हुए बिशुनपुर निवासी अरविंद सिंह को टाईगर फोर्स का केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बाघमारा विधायक सह टाईगर फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष ढुल्लू महतो ने पत्र जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी। आशा व्यक्त की कि श्री सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहकर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। जनसरोकार से जुड़े आंदोलन को तेजधार मिलेगी। रमेश सिंह, सुरेश सिंह, पंकज सिंह, राजू प्रसाद, रामप्रवेश ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।