सड़क हादसे में एक की मौत
> आक्रोशित लोगों ने जोधाडीह मोड़ पर किया सड़क जाम
भास्कर न्यूज . तालगडिय़ा
चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामडीह निवासी 50 वर्षीय भोला महतो की मौत पत्थरकट्टा साइड में एक ट्रक की चपेट में आने से हो गई। बताया जाता है कि वे चास से अपने घर साइकिल से जा रहे थे। इसी क्रम में वे अचानक एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जोधाड़ीह मोड़ के समीप एनएच-32 को जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक जाम को हटाया नहीं जा सका था।
केबुल चोरी का आरोपी गया जेल
बोकारो. सिंह टोला बालीडीह निवासी सूरज कुमार झा को सीआईएसएफ ने रंगेहाथों केबुल चोरी करते पकड़ लिया। उसे माराफारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी के पास 20 मी. तांबा केबुल था। सीआईएसएफ ने मामला दर्ज कराया है।