पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचसी की जगह सदर अस्पताल में ही होगा अब परिवार नियोजन

सीएचसी की जगह सदर अस्पताल में ही होगा अब परिवार नियोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
सदर प्रखंड जामताड़ा अंतर्गत सीएचसी वेक्सिन वितरण कक्ष में सोमवार को एएनएम की मासिक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने उपस्थित एएनएम से कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में मनोयोग पूर्वक भाग लें।
स्वास्थ्य उपकेंद्रों में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराएं। इस बात का ध्यान रखें कि प्राथमिक उपचार के लिए आने वाले रोगियों को केंद्र से किसी कारण वश लौटना नहीं पड़े। उन्हें अक्सर ग्रामीणों से कभी-कभार सुनने को मिलती है कि केंद्रों पर नित्य दिन एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पाने के कारण स्वास्थ्य सुविधा का सही से लाभ नहीं मिल पाता है।
वे सुझाव देना चाहेंगे कि अगर किसी कारण से केंद्र में उपस्थिति नहीं रहती हैं तो वहां नोटिस अवश्य चिपका दें ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। केंद्र में जरूरी सभी दवाएं उपलब्ध रखें। जो दवा उपलब्ध नहीं हो पाती है उसे सीएचसी स्थित दवा स्टोर से आवेदन देकर समय-समय पर ले जाएं। लोगों की सेहत के साथ किसी तरह की लापरवही की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण पर चर्चा की गई। माइक्रो प्लान को लेकर कई सुझाव एएनएम को दिए गए। बैठक के क्रम में ही डॉ. किस्कू ने एएनएम से कहा कि सीएचसी में जगह की कमी रहने के कारण अब परिवार नियोजन सदर अस्पताल में ही किया जाएगा। करमाटांड़ प्रखंड स्थित सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को भी मार्गदर्शन फिलहाल सीएचसी जामताड़ा से ही दिया जाता है। आईएमएस व आईडीएसपी आदि प्रतिवेदन को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सभी एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भी उपस्थिति हुई।