- Hindi News
- सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में मना गणतंत्र दिवस
सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में मना गणतंत्र दिवस
जामताड़ा - जामताड़ा सहित संपूर्ण जिले में 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जामताड़ा के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावे प्रशासनिक कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गणतंत्र दिवस को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज अभय शंकर मिश्र, अधिवक्ता संघ भवन में गणेश चंद्र चौधरी, समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर, एसपी कार्यालय में एसपी नागेंद्र चौधरी, जिला परिषद कार्यालय में जिप प्रभारी अध्यक्ष आनंद लाल मरांडी, रेडक्रास में उपायुक्त चंद्रशेखर, अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी राजबली शर्मा, सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, मंडल कारा में काराधीक्षक सत्यप्रकाश, जामताड़ा थाना में थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, जामताड़ा कॉलेज में प्राचार्य डॉ रेणु वर्मा, जेबीसी उच्च विद्यालय में प्राचार्य शैलेश चंद्र मिश्रा, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य सरिता सिंह, सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में विधायक विष्णु प्रसाद भैया, नगर पंचायत जामताड़ा के कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएसन कार्यालय में सज्जन कुमार जोशी, प्रखंड परिसर में प्रमुख नीलमुनी मरांडी, स्वेता रानी स्कूल ऑफ नर्सिंग में सुरेश कुमार, दुलाडीह पंचायत भवन में मुखिया मालती सोरेन, अनुसूचित जाति-जनजाति आवासीय विद्यालय, दुलाडीह में एसएस पांडेय, चंद्रदीपा पंचायत में मुखिया देवीशन हांसदा, सोनबाद में मुखिया कमल टुडू, सदर अस्पताल में उपाधीक्षक ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर प्रदीप भैया, राजेंद्र शर्मा, मनोहर राय, अरूप मित्रा, सत्यप्रकाश, दीपक दुबे आदि उपस्थित थे।