पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट झांकी को मिला पुरस्कार

उत्कृष्ट झांकी को मिला पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई। मौके पर सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा आजादी की लड़ाई पर दिखायी गई आकर्षक झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जबकि आत्मा जामताड़ा द्वारा जय किसान के नारे के साथ निकाली गई झांकी को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर पुआल से बनी आकर्षक कलाकृति और आइटीडीए द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य के लिए सिद्धु कान्हो अल्पसंख्यक विकास समिति को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार परेड में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आइआरबी झिलुवा की प्लाटून को प्रथम, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल की टीम को द्वितीय स्थान तथा तीसरा स्थान डीएन एकेडमी की टीम को प्राप्त हुआ। शाम में गांधी मैदान में डीसी एकादश और विधायक एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें डीसी एलेवन ने मैच जीत लिया।