पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस की संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

गणतंत्र दिवस की संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस की संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण समिति जामताड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति करते हुए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नाला के विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल उपस्थित थे। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों उन्होंने पुरस्कृत किया। सत्यानंद झा ने कहा कि समाज कल्याण समिति जामताड़ा द्वारा शहर के युवाओं के अलग मंच देने का कार्य करती आ रही है। ऐसे आयोजन से युवाओं में छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मौके पर समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सह नपं अध्यक्ष विरेंदर मंडल ने कहा कि छोटे बच्चें देश की शान है, आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को निखारने का। अभिभावक शिक्षित है तो जरूर उनके बच्चें शिक्षित होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर वरिष्ठ नागरिक बसंत कुमार दुबे, डीएवी के प्राचार्य जीएन खान, कंचन गोपाल मंडल, रानी देवी, राजेश भारती, सत्यप्रकाश कात्यायन, तमाल कुमार, चिंमय दे, तपन दास, कुमाीर संजय, रमेश कुशवाहा, महेश मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।