पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेलीडीह में पुलिस पब्लिक भिडं़त, तीन घंटे तक रोड जाम, एसपी ने दिए जांच के आदेश

तेलीडीह में पुलिस पब्लिक भिडं़त, तीन घंटे तक रोड जाम, एसपी ने दिए जांच के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो। रविवार की शाम टाईगर मोबाइल के जवानों व तेलीडीह बस्ती के लोगों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। तेलीडीह निवासी एक ऑटो चालक की टाईगर मोबाइल जवानों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जवानों को घेरकर एक जवान की पिटाई कर दी। इस दौरान लगभग दो घंटे तक तेलीडीह-सोनाबाद रोड को तीन घंटे तक जाम रखा। मौके पर घटना की सूचना मिलने के बाद चास डीएसपी आरएन शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी रवींद्र कुमार सिंह, चास थाना इंस्पेक्टर नरेश सहाय घटना स्थल पर पंहुचे। पुलिस पदाधिकारियों की ओर से जवान पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका।

ऐसे हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलीडीह निवासी लगभग ५५ वर्षीय सुखेंदु महतो को पहले चास महाबीर चौक के समीप टाइगर मोबाइल संख्या-२० के जवान ने धुनाई कर दी। इसके बाद ऑटो चालक अपने घर तेलीडीह आ गया। ऑटो का पिछा करते हुए टाईगर मोबाइल के जवान तेलीडीह पंहुच गए, और वहां भी ऑटो चालक की पिटाई करने लगे। जिससे ऑटो चालक जख्मी हो गया और उसके चेहरे से खून निकलने लगा। यह देख बस्ती वालों ने टाईगर मोबाइल के जवान को घेर लिया।

इसके बाद हो-हंगामा शुरु हो गया। इसके साथ ही रोड को जाम कर दिया गया। वार्ड संख्या-२५ के वार्ड पार्षद सुफल महतो के अनुसार इस पूरे मामले में टाईगर मोबाइल के जवान राणा रणविजय कुमार पुलिस संख्या-१२९० का ही दोष था। झारखंड युवा शक्ति अध्यक्ष भोलू पासवान ने दोषी जवान को अवलंब इस क्षेत्र से हटाने की मांग की है।