- Hindi News
- क्षेत्रीय सम्मेलन में दी संगठन की महत्ता की जानकारी
क्षेत्रीय सम्मेलन में दी संगठन की महत्ता की जानकारी
डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड का कोयलांचल क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन
समाचार के साथ फोटो देखें।
फोटो फाइल संख्या-27 बोकारो 125 में।
कैप्शन-सम्मेलन में उपस्थित अभियंता।
भास्कर न्यूज - बोकारो
डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड का कोयलांचल क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन एनएचआईवी बोकारो में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय डिप्लोमा अभियंता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.योगेन्द्र प्रसाद ने किया। उद्घाटन संबोधन में उन्होंने संगठन की महत्ता की जानकारी दी एवं डिप्लोमा अभियंताओं को सुझाव दिया कि संगठन को मजबूत बनाए रखे। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल समय पर संगठन ही काम आता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड के महामंत्री एवं विनोद कुमार ने वर्ष 2013 में संगठन द्वारा चलाए गए संगठनात्मक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष को संघर्ष वर्ष घोषित किया था और उसके अनुरूप संघर्ष किया गया और उपलब्धि मिली। उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी एवं निदान के संबंध में जानकारी दी तथा सदस्यों से तन, मन और धन से संगठन से योगदान के लिए अनुरोध किया। सम्मेलन में संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा विभिन्न तरह की समस्याओं की जानकारी दी। महामंत्री ने उसके निदान का आश्वासन दिया तथा निश्चित समय सीमा के अंदर योजनाबद्ध ढंग से समस्या का निदान किया जाएगा। सभा में डिप्लोमा अभियंता के पूर्व अध्यक्ष विष्णु शरण शर्मा, के एन सिंह, पूर्व महामंत्री श्याम दास सिंह, महेन्द्र कुमार सिन्हा, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, काशीनाथ सिंह आदि ने भी सम्मेलन को को संबोधित किया। इस मौके पर जितेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार, उमेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, शेखर कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, बज्रेश्वर कुमार, सुरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।
भास्कर न्यूज - बोकारो
डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड का कोयलांचल क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन एनएचआईवी बोकारो में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय डिप्लोमा अभियंता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.योगेन्द्र प्रसाद ने किया। उद्घाटन संबोधन में उन्होंने संगठन की महत्ता की जानकारी दी एवं डिप्लोमा अभियंताओं को सुझाव दिया कि संगठन को मजबूत बनाए रखे। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल समय पर संगठन ही काम आता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड के महामंत्री एवं विनोद कुमार ने वर्ष 2013 में संगठन द्वारा चलाए गए संगठनात्मक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष को संघर्ष वर्ष घोषित किया था और उसके अनुरूप संघर्ष किया गया और उपलब्धि मिली। उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी एवं निदान के संबंध में जानकारी दी तथा सदस्यों से तन, मन और धन से संगठन से योगदान के लिए अनुरोध किया। सम्मेलन में संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा विभिन्न तरह की समस्याओं की जानकारी दी। महामंत्री ने उसके निदान का आश्वासन दिया तथा निश्चित समय सीमा के अंदर योजनाबद्ध ढंग से समस्या का निदान किया जाएगा। सभा में डिप्लोमा अभियंता के पूर्व अध्यक्ष विष्णु शरण शर्मा, के एन सिंह, पूर्व महामंत्री श्याम दास सिंह, महेन्द्र कुमार सिन्हा, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, काशीनाथ सिंह आदि ने भी सम्मेलन को को संबोधित किया। इस मौके पर जितेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार आदि थे।
डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड के कोयलांचल क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन