पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को हराया

पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो फाइल संख्या 27 बोकारो 140 में

कैप्शन: एसडीएम से परिचय प्राप्त करते उपायुक्त

भास्कर न्यूज - बोकारो



संजीव सिंह की शानदार अद्र्धशतकीय पारी की मदद से पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को 8 विकेट से हरा दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेक्टर 1 स्थित संत जेवियर्स स्कूल के मैदान में 26 जनवरी को पत्रकार एकादश व उपायुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के बीच फैंसी मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन ने सत्यवीर रजक के 46, कृष्णा कुमार के 36 व राजेश राय के 10 रनों की मदद से से निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाए। उमेश पाठक ने 2 दीपक व पंकज ने 1-1 विकेट लिए। 120 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश संजीव के शानदार नाबाद 52, उमेश पाठक के 20, पंकज के 14 व दीपक के 11 रनों की मदद से 13 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। एसडीएम संजय सिंह ने 2 विकेट लिए। मैच में पत्रकार एकादश के तरफ से राम प्रवेश, धनंजय प्रताप, हेमंत, विजय झा, जय सिन्हा, शंभु पाठक, मृत्युंजय शर्मा, मृत्युंजय मिश्रा, सुरेंद्र तथा जिला प्रशासन की ओर से डीसी सिंह के अलावा एसडीओ डा. संजय सिंह, डीएसओ राजेश राय, सत्यवीर रजक, रवि कुमार, महावीर सिंह, रवींद्र कुमार गुप्ता, राजीव लोचन आदि शामिल थे।





बोकारो - संजीव सिंह की शानदार अद्र्धशतकीय पारी की मदद से पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को 8 विकेट से हरा दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेक्टर 1 स्थित संत जेवियर्स स्कूल के मैदान में 26 जनवरी को पत्रकार एकादश व उपायुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के बीच फैंसी मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन ने सत्यवीर रजक के 46, कृष्णा कुमार के 36 व राजेश राय के 10 रनों की मदद से से निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाए। उमेश पाठक ने 2 दीपक व पंकज ने 1-1 विकेट लिए। 120 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश संजीव के शानदार नाबाद 52, उमेश पाठक के 20, पंकज के 14 व दीपक के 11 रनों की मदद से 13 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। एसडीएम संजय सिंह ने 2 विकेट लिए। मैच में पत्रकार एकादश के तरफ से राम प्रवेश आदि मौजूद थे।