पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेतरहाट की परीक्षा मई में

नेतरहाट की परीक्षा मई में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
नेतरहाट विद्यालय नेतरहाट एवं इंदिरा गांधी विद्यालय हजारीबाग में नामांकन के लिए आवेदन पत्र जिला शिक्षा कार्यालय जामताड़ा में उपलब्ध करा दिया गया है। जिला कार्यालय द्वारा आवेदन पत्र सभी प्रखंड के बीईईओ कार्यालय को उपलब्ध करवा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन प्रपत्र की कीमत 20 रुपए निर्धारित है। इच्छुक छात्र बीईईओ कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर 20 फरवरी तक भर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक है। जबकि प्रवेश परीक्षा की तिथि 30 एवं 31 मई को निर्धारित की गई है।