- Hindi News
- सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
करमाटांड़ - करमाटांड़ प्रखंड में 65वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। सुबह 9.30 बजे थाना परिसर में थाना प्रभारी सहदेव कुजूर ने तिरंगा फहराया। परेड कर रहे सिपाहियों ने भी झंडे को सलामी दी। वहीं 10 बजे प्रखंड कार्यालय में प्रमुख श्रीपति सोरेन ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बीडीओ पंकज कुमार रवि, सीओ कुमार अभिषेक, बीपीओ विद्युत हेम्ब्रम, उपप्रमुख शकीला बीबी, विधायक प्रतिनिधि सकुर अंसारी समेत प्रखंड कर्मी, सभी अभियंता, मुखिया लीली मरांडी, एलिजाबेथ सोरेन, पंसस डॉ. इकबाल अंसारी, लक्ष्मी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित हुए। बाजार समिति की ओर से हटिया प्लॉट में झंडोत्तोलन किया गया। विभिन्न पार्टी कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से झंडोत्तोलन किए जाने की सूचना मिली है। करमाटांड़ विकास मंच, सुभाष चौक, अंबेडकर चौक, गणपत चौक में भी ध्वजारोहण समारोह किया गया। साथ ही करमाटांड़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एमडीएवी विद्यालय, उच्च विद्यालय कुरूवा समेत सभी विद्यालयों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम कर शहीदों की कुबार्नी को याद कर देश भक्तों को श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षण-संस्थानों में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया।