- Hindi News
- नियोजन को ले विस्थापितों ने किया सत्याग्रह, वार्ता छह को
नियोजन को ले विस्थापितों ने किया सत्याग्रह, वार्ता छह को
नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का जल सत्याग्रह आंदोलन
चार की हालत गंभीर, विस्थापितों से वार्ता करने पंहुचे एसडीओ
फोटो फाइल संख्या-27 बोकारो 126 व 127 में।
कैप्शन- पानी में खड़े विस्थापित व आंदोलनकारियों से मिलने पंहुचे जिप अध्यक्ष
भास्कर न्यूज - बोकारो
झारखंड रक्षक मोर्चा के बैनर तले विस्थापितों की ओर से 26 जनवरी से नियोजन की मांग को लेकर इस्पात भवन के समक्ष स्थित टू-टैंक गार्डेन तालाब में जल पर खड़े होकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरु किया। जल सत्याग्रह के दूसरे दिन जल में लगातार खड़े रहने की वजह से चार विस्थापितों की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं चास एसडीओ डा. संजय कुमार सिंह विस्थापितों से वार्ता करने पंहुचे। इसके पूर्व विस्थापितों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता मिहिर सिंह टू-टैंक गार्डेन पंहुचे।
विस्थापितों को मिले नियोजन
मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार कुशवाहा ने कहा कि मोर्चा विस्थापितों की मांगों को लेकर कई जगह पत्राचार किया गया था। लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं की गई। हम विस्थापित भूखे हैं। इसलिए विस्थापितों को अतिशीघ्र नियोजन देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी 13 सूत्री मांगों पर विचार किया जाए। अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। बीएसएल के पास जो सरप्लस जमीन है, उसे विस्थापितों को वापस किया जाए। वर्ष 2005 में प्लांट अटेंडेंट के नाम पर हुई बहाली की जांच सीबीआई के द्वारा करवाई जाए। पूनर्वास क्षेत्र में आंवटित भू-खंड का पर्चा विस्थापितों को दिया जाए।
जल सत्याग्रह के दौरान चार की हालत गंभीर
रविवार से जल में खड़े होकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान चार विस्थापितों की हालत गंभीर हो गई। जिसमें गौरी शंकर, सुखदेंदु लहेरी, बाबुचंद साव, राजकुमार महतो के नाम शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान चास के अनुमंडल पदाधिकारी डा. संजय कुमार सिंह आंदोलन स्थल पहुंचकर विस्थापितों से वार्ता किया। इस मौके पर मोर्चा महासचिव नवीन कुमार मिश्रा, विजय ठाकुर, विजय महतो, विक्रम मिश्रा, सिद्धेश्वर मिश्रा, राजन महतो, रमेश मिश्रा, संजीत महतो, मंतोष मिश्रा, संजीत मिश्रा आदि मौजूद थे।
रविवार से जल में खड़े होकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान चार विस्थापितों की हालत गंभीर हो गई। जिसमें गौरी शंकर, सुखदेंदु लहेरी, बाबुचंद साव, राजकुमार महतो के नाम शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जल सत्याग्रह के दौरान चार की हालत गंभीर
विस्थापितों को मिले नियोजन - मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार कुशवाहा ने कहा कि मोर्चा विस्थापितों की मांगों को लेकर कई जगह पत्राचार किया गया था। लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं की गई। हम विस्थापित भूखे हैं। इसलिए विस्थापितों को अतिशीघ्र नियोजन देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी 13 सूत्री मांगों पर विचार किया जाए। अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। बीएसएल के पास जो सरप्लस जमीन है, उसे विस्थापितों को वापस किया जाए। वर्ष 2005 में प्लांट अटेंडेंट के नाम पर हुई बहाली की जांच सीबीआई के द्वारा करवाई जाए। पूनर्वास क्षेत्र में आंवटित भू-खंड का पर्चा विस्थापितों को दिया जाए।
भास्कर न्यूज - बोकारो
झारखंड रक्षक मोर्चा के बैनर तले विस्थापितों की ओर से 26 जनवरी से नियोजन की मांग को लेकर इस्पात भवन के समक्ष स्थित टू-टैंक गार्डेन तालाब में जल पर खड़े होकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरु किया। जल सत्याग्रह के दूसरे दिन जल में लगातार खड़े रहने की वजह से चार विस्थापितों की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं चास एसडीओ डा. संजय कुमार सिंह विस्थापितों से वार्ता करने पंहुचे। एसडीओं के साथ हुई वार्त के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। छह फरवरी को त्रिपक्षीय वार्ता की सहमति बनी।
चास एसडीओ के समझाने पर तत्काल स्थगित किया गया आंदोलन