पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदनकियारी में आरटीई पर आधारित कार्यशाला आयोजित

चंदनकियारी में आरटीई पर आधारित कार्यशाला आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदनकियारी - चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय के समीप बहुउद्देशीय भवन में प्रखंड संसाधन केन्द्र चंदनकियारी की ओर से आरटीई एक्ट एक्ट 2009 अधिनियम पर आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कई विभाग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पूर्व शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पद्मा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और अधिनियम के नौ पारामिटरों की विस्तृत जानकारी प्रतिनिधियों को दी। साथ ही अधिनियम के सभी बिन्दुओं पर सहयोग करने की अपील की। पदाधिकारी ने बाल शिक्षा के अधिकार के बारे में सभी के दायित्वों के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य व अन्य ने अपने संबोधन में कहा कि आरटीई के सभी पारामिटरों को पूरा करने के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में जिप सदस्या राखी देवी, रीना देवी, राजा रंजन सहिस, प्रखंड प्रमुख पद्मा देवी, अंचलाधिकारी जयप्रकाश करमाली, उपप्रमुख प्रयाग सिंह चौधरी, महावीर पासवान, विनोद कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।