- Hindi News
- मंडल कारा चास में लगा कानूनी जागरूकता शिविर
मंडल कारा चास में लगा कानूनी जागरूकता शिविर
पांच कैदी रिहा किए गए, दो होंगे बाद में
समाचार के साथ फोटो देखें
फोटो फाइल संख्या- 27 बोकारो 137 और 138 में।
कैप्शन- कानूनी जागरूकता शिविर को संबोधित करते डीएलएसए के सचिव, बंदियों के मामले की सुनवाई करते न्यायिक पदाधिकारी ।
भास्कर न्यूज - बोकारो
प्रधान जिला जज गौतम कुमार चौधरी के निर्देश पर मंडल कारा चास में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित की गई। इस शिविर में डीएलएसए के सचिव आरएस उपाध्याय ने जेल में बंद कैदियों को कानूनी रूप से दिए गए अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि वह अपने अधिकार का उपयोग कर कानूनी रूप से मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि राह से भटके हुए लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए ही कानूनी रूप से अधिकार दिए गए हैं। कानूनी जागरूकता शिविर में काफी संख्या में कैदियों ने भाग लिया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी अर्जुन साव, नीरज कुमार, मंजू कुमारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रवीण कुमार ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।
मंडल कारा चास से पांच बंदी रिहा
गणतंत्र दिवस के मौके पर न्यायिक पदाधिकारी मंजू कुमारी और अर्जुन साव ने विधिक से जुड़े मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के क्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने पांच बंदियों को उनके अच्छे चाल चलन के कारण रिहा किया गया। जबकि दो बंदियों को मियाद पूरा होने के बाद रिहा करने का निर्देश दिया गया है।