74 चेतना मंच ने दिया धरना
जामताड़ा - 74 आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा उपेक्षा किए जाने को लेकर जिला 74 चेतना मंच द्वारा सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। मंच के अध्यक्ष पशुपति देव ने मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी के नाम से सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार सरकार की तरह झारखंड सरकार 74 आंदोलनकारियों को सम्मानित करें और पेंशन दे। देव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलनकारियों को लगातार उपेक्षित होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से 74 आंदोलन में जेल गए आंदोलनकारियों को प्रतिमाह 11 हजार रुपए पेंशन तथा सक्रिय योगदान करनेवाले को 9 हजार रुपए देने की मांग की।
कहा कि इससे आंदोलनकारियों को दैनिक मजदूरों के सामने राशि को लेकर लज्जित महसूस नहीं करना पड़े। मौके पर सुनील वरण मंडल, भीम चंद्र दे, उदयकांत झा, कपिलदेव, अशोक कुमार महतो, अशोक राउत, दुबराज भंडारी, शंकर पांडेय, सुभाष साव, रामबली, दशरथ साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।