पंचायत सेवक के निधन पर शोक
जामताड़ा - पंचायत सेवक सुरेश हाजरा के आकस्मिक निधन पर सोमवार को समाहरणालय में शोकसभा आयोजित की गई। शोक सभा में कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा तथा प्रखंड कार्यालय जामताड़ा में शोकसभा आयोजित की गई और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर बैजू झा, विनयकांत मुर्मू, प्रसन्नजीत मंडल, समीर कुमार, राजीव रंजन आदि मौजूद थे।
मिश्रा, गणेश दास, श्यामसुंदर हालदार, उदय शंकर गोराई, दयाशंकर झा, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र हेम्ब्रम, सुरेश हाजरा, अजय दास, सुखदेव दास, मनोज मुर्मू, अंकिता शेखर, मीना पुजहर सहित अन्य उपस्थित थे।