पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक कार्यालयों में झंडे को दी गई सलामी

राजनीतिक कार्यालयों में झंडे को दी गई सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाचार के साथ फोटो देखें। 27 बोकारो 129, 136, 156 और 166 में।

कैप्शन- झंडोत्तोलन करते विधायक समरेश सिंह, झंडोत्तोलन करते झाविमो जिलाध्यक्ष, झंडोत्तोलन करते भाजपा जिलाध्यक्ष और गणतंत्र दिवस पर व्यवसायी को सम्मानित करते चैंबर संरक्षक संजय बैद।

भास्कर न्यूज . बोकारो :

65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों और गैर राजनीतिक संगठनों के कार्यालयों में तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस मौके पर विस्थापित महाविद्यालय बालीडीह में शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक समरेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद सभी वीर शहीदों को याद किया गया। विधायक सिंह ने शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को निष्ठा और ईमानदारी का तोहफा देते हुए कहा कि चिकित्सा सुविधा के लिए आईएसओ में पंजीकृत करा दिया गया है तथा सभी को हाउसिंग एलाउंस भी दिया जाएगा। इस मौके प्राचार्य डा. सत्यजीत कुमार सिंह सहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इसके अलावे विधायक सिंह ने सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित झाविमो कार्यालय में तथा रणविजय स्मारक उच्च विद्यालय सेक्टर9 में, रणविजय कालेज चास में भी झडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उच्च विद्यालय की प्राचार्या परिंदा सिंह, मनोज राय, आरडी उपाध्याय, जुबिल अहमद आदि उपस्थित थे।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झामुमो के विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया। अंत में प्रखंड कार्यालय में बैठक की गई, जिसमें 28 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में होने वाली एक दिवसीय धरना की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर अशोक दसौंधी, महेश्वर रजवार, बलराम महतो, विश्वनाथ महतो, गुहीराम रजवार, दिनेश मोदी, युधिष्ठिर महतो, बेदनी मरांडी आदि उपस्थित थे।

चास प्रखंड के बांधडीह स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंबिका खवास की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष खगेंद्र नाथ महथा, संटू राय, गोउर रजवार, अभिजीत खवास, सत्यवान उपाध्याय, सुमन दुबे, राजीव चौबे, जीतेन खवास, साधु महतो उपस्थित थे। चास नगर परिषद के वार्ड नंबर 29 के पार्षद मंतोष पाठक ने प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर और अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।

चास प्रखंण्ड कांग्रेस निगरानी समिति के सदस्य चेतन रवि दास ने कालापत्थर में झंडोत्तोलन किया। उससे पहले गांव के स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गान, वंदे मातरम्, भारत माता की जय आदि देश भक्ति नारे लगाये। इस अवसर पर अवधेश राम, बिमल चंद्र दास, महावीर रविदास, कोकील कुमार दास आदि उपस्थित थे।

युवा मजदूर संघ के प्रधान कार्यालय मतें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई। युवा मजदूर संघ के अध्यक्ष पीएन पांडे ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर पांडे ने बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत मजदूरों से आह्वान किया कि सभी कर्मी निष्ठापूर्वक प्लांट के कर्याे में योगदान दें एवं देश की प्रगती में भूमिका निभाये।

राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय दुंदीबाग में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने तिरंगे को सलामी दी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सह धनबाद गिरिडीह जिला प्रभारी मुमताज अली ने झंडोत्तोलन के बाद बच्चों के बीच मिठाईयां बांटी व पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर नन्हे सिंह, पानु गोराई, चंद्रमणी राम, ललन राम, मैनेजर यादव, कामता प्रसाद, राणा गोप, सतेंद्र सिंह यादव, संजय कुमार, लखेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री वीके चौधरी ने विभिन्न कार्यालयों के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वज, स्वतंत्रता सेनानी एवं डा. अंबेदकर के साथ मिल कर हमारे संविधान का निर्माण किया गया। इसलिए 26 जनवरी को पूरे भारत में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर आरसी पासवान, सुनील कुमार, शंकर कुमार, आरबी चौधरी, अभिमन्यु मांझी, एनके सिंह, आई अहमद, केके मंडल, टीपी महतो, हरेंद्र चौधरी, सुभाष चंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पपर खिदमत फाउंडेशन समाज सेवी संस्था की ओर से सेक्टर 8सी शाखा कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया व झंडे को सलामी दी गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने वीर शहीदों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। मौके पर मो. मजिद अंसारी, मो. युसूफ अंसारी, मो. मुबारक अंसारी, वकिल यादव, विकास कुमार साहु, रविकांत रवि, संजय कुमार, जानकी प्रसाद साहु, अक्लू, पूजा कुमारी, शबनम परवीन आदि उपस्थित थे।

65वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को लोक जन शक्ति पार्टी सेक्टर 4 कार्यालय के समीप मैदान में जिला अध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर रामसिंहासन शर्मा, कपिल पासवान, विद्या सिंह, शंभूनाथ चौधरी, कृष्णा पासवान, छोटे लाल ठाकुर, चमक लाल यादव, उमेश, सोनू सिंह, विनोद जायसवाल आदि ने झंडे को सलामी दी।

बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय सेक्टर 9 बड़ा खटाल में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर महासचिव घनश्याम चौधरी, बुद्धनारायण यादव, दिनेश यादव, रंजीत कुमार, आरएस चौधरी, प्रदुमन चौधरी, आरटी सिंह, जगदेव यादव, परशुराम यादव, दिनेश कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह, रूपा कुमारी, हरिद्वार यादव, फिरंगी यादव आदि अपने अपने विचार रखे।

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय जोधाडीह मोड़ एवं आजाद नगर मखदुमपुर मामर कुदर में राजद के उपाध्यक्ष सह धनबाद गिरिडीह जिला प्रभारी मुमताज अली ने गण्पतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया। मौके पर बच्चों के किबात व मिठाईयां बांटी गई। इस अवसर पर डा. एसपी वर्मा, डा. पदमा वर्मा, संजय तिवारी, अनवर अंसारी, कमरूल अंसारी आदि उपस्थित थे।

सेक्टर 12ए स्थित जन कल्याण समाजिक संस्था द्वारा रविवार को बिरसा मुण्डा नि:शुल्क विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाज सेवी कुमार अमरदीप ने मौके पर झंडोत्तोलन किया व शिक्षकों को कलम, डायरी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परशुराम राम, दिलीप सिंह, सुरेश कुमार, अजय कुमार, बबिता कुमारी, शांति गुप्ता, चंदेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे।

65वें गणतंत्र दिवस पर मध्य विद्यालय सेक्टर4 3बी में जिला परिषद अध्यक्ष मिहिर सिंह ने झंडोत्तोलन किया व मौके पर उपस्थित बच्चों ने राष्ट्रीय गान से तिरंगे को सलामी दी। मौके पर प्राचार्या निर्मला शर्मा, संगीता पाठक, कविता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, आभा कुमारी, प्रभा कुमारी, सुधा दुबे, उषा संध्या, रंजना कुमार, रश्मि कुमारी आदि उपस्थित थे।

छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने सेक्टर 2 स्थित मां मनसा देवी मंदिर में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर धीरेन प्रसाद रजवार, सुचांद प्रजापति, महेश्वर महतो, शीतल कुमार चौबे, जलेश्वर दास, गोविंद महतो, जगदीश गोप आदि उपस्थित थे।

65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी सह चास नगर नेत्री रीतु रानी सिंह ने चास स्थित प्रधान कार्यालय में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मौके पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र की रक्षा के लिए पढ़े-लिखे, ईमानदार एवं संघर्षशील युवाओं को आगे आकर लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर बृज बिहारी सिंह, पशुराम सिंह, मेथर मोदक, समर तूरी, शिबू वर्मा, दुलाल हलधर, शशिभूषण पांडेय आदि उपस्थित थे।

बोकारो चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में 65वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने चैम्बर सदस्यों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमी एवं व्यावसायियों को संबोधित करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर शिवहरि बंका, एसके मेहरिया, श्याम जैन, प्रकाश कोठारी, गिरधारी लाल अग्रवाल, जयप्रकाश सिंह, अंजनी कुमार रूपक, बैजनाथ केडिया, प्रेमजराज गोयल, अमोल लचछीरामका आदि उपस्थित थे।

चास स्थित मुस्लिम मुहल्ला में समाजसेवी मो. असलम की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाईयां बांटी गई। मौके पर मनीष यादव, विनोद मंडल, रामनाथ गोप, पंकज, समरेश आदि उपस्थित थे।