धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
कुंडहित - प्रखंड क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में रविवार को धूमधाम से 65वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय, स्कूल व कॉलेज में झंडोत्तोलन किया गया। आजसू कार्यालय में अध्यक्ष रंजीत लायक, कांग्रेस कार्यालय में विद्याधर दलाल, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय एवं सिंहवाहिनी उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूलाल मंडल ने झंडोत्तोलन किया।
********