पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा समेत अन्य संस्थानों में रहा उत्साह का वातावरण

शिक्षा समेत अन्य संस्थानों में रहा उत्साह का वातावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला - भारत का 65वां गणतंत्र दिवस प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर सुबह से ही शिक्षा समेत अन्य संस्थानों में उत्साह का वातावरण बना रहा। मध्य विद्यालय नाला के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल, विवेकानंद विद्यापीठ आदि स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल छात्रों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वंदे मातरम का नारा लगाते हुए बाजार के विभिन्न मुहल्ले का भ्रमण किया। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सह सीओ प्रशांत कुमार लायेक ने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं बाल विकास परियोजना, अस्पताल, बीईईओ कार्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, कॉलेज उच्च विद्यालय, थाना परिसर, पुलिस निरीक्षक कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान देश की खातिर सर्वस्व त्याग एवं शहीद होने वाले भारत माता के वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रमुख बबीता मुर्मू, पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर, थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद, उप प्रमुख विमल कांति घोष, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. नदियानंद मंडल, कैलाश मरांडी आदि अधिकारियों के अलावा स्थानीय समाजसेवी एवं छात्रों की भागीदारी रही।



मालूम रहे कि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर कांग्रेस, भाजपा, राजद, आजसू, झाविमो,जदयू, झामुमो, आप पार्टी आदि राजनीति कार्यालयों के अलावा मजदूर चालक संघ, बैंक, डाक घर, स्कूल, पंचायत भवन एवं विभिन्न गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पर्व के दौरान कई स्कूलों में छात्रों ने राष्ट्रगान व महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। इस क्रम में विद्यार्थियों ने अमर शहीदों की याद में कई गीत एवं भाषण भी प्रस्तुत किया।