पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 48 घंटे में कंपनी शुरू करे नियोजन प्रक्रिया : समरेश

48 घंटे में कंपनी शुरू करे नियोजन प्रक्रिया : समरेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> 48 घंटे के अंदर शुरू हो नियोजन प्रक्रिया
> हजारों की संख्या में पहुंचे रैयत एवं जेवीएम कार्यकत्र्ता
> इलेक्ट्रो स्टील गेट तोड़ घुसे जेवीएम कार्यकत्र्ता
भास्कर न्यूज - तालगडिय़ा/सियालजोरी
चास-चंदनकियारी की धरती हमारी माता है। हमारी मां के गोद में उद्योग लग रहा है तो सबसे पहले मां के सभी बेटों को नियोजन मिलना चाहिए। रैयतों के हित के लिए कंपनी का मैनेजमेंट बदल देंगे। उक्त बातें विधायक समरेश सिंह ने इलेक्ट्रो स्टील के विरोध में चढ़ाई आंदोलन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम उद्योग विरोधी नहीं है। बाहरी नेता यहां आकर इलेक्ट्रो स्टील बंद कराने की साजिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का नाम लेकर बाहर से आए नेता यहां आंदोलन कर राजनीति कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि न कंपनी को बंद होने देंगे और न ही मुख्यमंत्री के नाम की राजनीति करने देंगे। लेकिन हर हाल में रैयतों को उनका हक दिलाया जाएगा। रैयतों को हक नहीं मिलने पर कंपनी का सिस्टम बदल दिया जाएगा। रैयतों को दरकिनार कर बाहर से लोगों को लाकर नियोजन देने का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि 48 घंटों के अंदर नियोजन प्रक्रिया चालू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। चास-चंदनकियारी क्षेत्र से आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग की सूची तैयार कर नियोजन दिलाने का काम किया जायेगा। नियोजन प्रक्रिया में भाषा की जांच होगी। जिससे स्थानीय नेता अमर बाउरी को नियुक्त किया जायेगा।