निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा बोकारो
डीसी ने दी विकास योजनाओं की जानकारी
समाचार के साथ फोटो देखें।
फोटो फाइल संख्या-27 बोकारो 101 से 113 तक।
कैप्शन- गार्ड आफ आनर का निरीक्षण करते डीसी व एसपी, झंडोत्तोलन के बाद सलामी देते डीसी, परेड करते जवान, तिरंगे के साथ बच्चे, नाटक का मंचन करते कलाकार, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना का प्रदर्श, वनाधिकार पट्टा की जानकारी देते लोग, आग बुझाते अग्निशमन कर्मी, मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करते, लोगों को सम्मानित करते डीसी, गीत प्रस्तुत करती युवतियां।
भास्कर न्यूज - बोकारो
65वें गणतंत्र दिवस के अवसर के अवसर पर जिले के पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इसके पूर्व उपायुक्त और एसपी ने गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद जिले का निरंतन विकास हो रहा है। सभी योजनाओं को पंचायतों और गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। भारत गांवों का देश है इसलिए पंचायत चुनाव के बाद गांवों का विकास हो रहा है। लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से जनता दरबार और प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के 31 हजार खतियानों को कंप्यूटर में लोड किया गया है ताकि आन लाइन म्यूटेशन हो सके। अभी चंद्रपुरा और बेरमो प्रखंड का आन लाइन म्यूटेशन हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत अभी तक एक लाख 73 हजार जाब कार्ड बनाया गया है। वहीं मनरेगा योजना के तहत तीन हजार कुओं का निर्माण किया गया है। जबकि 14 हजार किसानों को केसीसी का लाभ दिया गया है। इसके तहत 14.36 लाख रुपए किसानों को दिया गया है। साथ ही जिले में इस वित्तीय वर्ष में 213 लाभुकों को इंदिरा आवास दिया गया है। जबकि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 540 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया है। जबकि वनाधिकार पट्टा के तहत 49 लोगों को जमीन का पट्टा दिया गया। जबकि आईएपी, बीआरजीएफ सहित विकास योजनाओं के तहत जिले में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 950 पीडीएस दुकानों से लोगों को अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभुकों को चावल आदि दिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लाडली योजना सहित चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को लाभ पहुंचा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से एसपी जितेन्द्र कुमार सिंह, डीडीसी श्रीराम तिवारी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।
विभिन्न विभागों ने निकाली झांकी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के तेरह विभागों ने झांकी के माध्यम से अपने विभाग के कार्यों की जानकारी दी। यहां विभिन्न कलाकारों में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नाटक के माध्यम से शराब पीने से हानि की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग ने अपने कार्यों का प्रदर्शन किया। झांकी अग्निशमन विभाग, उत्पाद विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, गव्य विभाग, सहकारिता विभाग, पीएचईडी विभाग, समाज कल्याण, यूआईडी विभाग, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग आदि ने अपनी-अपनी झांकी निकाल कर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। वहीं पुलिस विभाग ने मार्शल आर्ट का प्रदर्श किया। उपायुक्त ने झांकी का बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया।
ये हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने जिले के कई लोगों को सम्मानित किया। इसमें कला संस्कृति विभाग से जुड़े 11, साहित्य से जुड़े चार साहित्यकारों को , खेल से जुड़े 13 खिलाडिय़ों को और सामाजिक कार्य से जुड़े चार सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उपायुक्त ने कला संस्कृति से जुड़े कलाकार धनंजय चक्रवर्ती, अंकिता चक्रवर्ती, प्रेमचंद कालिंदी, चतुर कालिंदी, अंबुज कुमार अंबुज, सुकुमार, चंद्रिका राय, भागवत दसौंधी, दीपक कुमार, एम कुमार, रंजीत कुमार को सम्मानित किया। साहित्यकार भावना वर्मा, डा.परमेश्वर भारती, प्रो.पी एल वर्णवाल, महेश मेहंदी को सम्मानित किया। सामाजिक कार्य करने वाले भवानी शंकर जायसवाल, लिंडसे, डा.राउत, सरस्वती वंदन को सम्मानित किया गया। वहीं खेल जगत से जुड़े विंधवासिनी, कुमार देव्रत, संजय परते, सत्येन्द्र सोरेन, अंजली सिंह, फणीभूषण, शहनाज खान, रूपा कुमारी, नेहा कुमारी, अर्जना कुमारी, जसवीर कौर, युवराज और अश्विनी शाक्या को सम्मानित किया गया।
भास्कर न्यूज - बोकारो
65वें गणतंत्र दिवस के अवसर के अवसर पर जिले के पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इसके पूर्व उपायुक्त और एसपी ने गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद जिले का निरंतन विकास हो रहा है। सभी योजनाओं को पंचायतों और गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। भारत गांवों का देश है इसलिए पंचायत चुनाव के बाद गांवों का विकास हो रहा है। लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से जनता दरबार और प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के 31 हजार खतियानों को कंप्यूटर में लोड किया गया है ताकि आन लाइन म्यूटेशन हो सके। अभी चंद्रपुरा और बेरमो प्रखंड का आन लाइन म्यूटेशन हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत अभी तक एक लाख 73 हजार जाब कार्ड बनाया गया है। वहीं मनरेगा योजना के तहत तीन हजार कुओं का निर्माण किया गया है। जबकि 14 हजार किसानों को केसीसी का लाभ दिया गया है। इसके तहत 14.36 लाख रुपए किसानों को दिया गया है। साथ ही जिले में इस वित्तीय वर्ष में 213 लाभुकों को इंदिरा आवास दिया गया है। जबकि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 540 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया है। जबकि वनाधिकार पट्टा के तहत 49 लोगों को जमीन का पट्टा दिया गया। जबकि आईएपी, बीआरजीएफ सहित विकास योजनाओं के तहत जिले में विकास कार्य हो रहे हैं।