- Hindi News
- रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना डीएवी मुनीडीह का वार्षिकोत्सव
रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना डीएवी मुनीडीह का वार्षिकोत्सव
फोटो नंबर ०७ से ०९ तक
बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा
भास्कर न्यूज - पुटकी
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच डीएवी मुनीडीह का वार्षिकोत्सव देशके ६५वें गणतंत्र दिवस के मौके पर संपन्न हुआ। इस मौके पर किंडर गार्डन से लेकर कक्षा १२वीं तक की छात्र छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक की प्रस्तुति कर उपस्थिल अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डब्ल्यू जे एरिया मुनीडीह के जीएम एसके मुखोपाध्याय व विशिष्ठ अतिथि गोविंदपुर एरिया के जीएम एके दत्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुखोपाध्याय ने विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक उत्थान के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मुनीडीह के पूर्व जीएम एके दत्ता ने बच्चों व उनके अभिभावकों से क्वालिटी टाईम के महत्व को समझने व उस पर अमल करने का आह्वान किया। वार्षिक उत्सव समारोह में करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। इनमें प्रखंड प्रमुख मनोज महतो, प्राचार्य बीके सिंह, वीएस पांडेय ((कुसुंडा)), एके पांडेय ((जामाडोबा)), एनएन श्रीवास्तव ((सीएफआरआई)) एसके सिन्हा ((अलकुसा)), एचएल सिंह ((महुदा)) आदि मौजूद थे।
तीन घंटे मंत्रमुग्ध रहे अतिथि
डीएवी मुनीडीह के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति वार्षिक उत्सव को यादगार बनाते हुए अमिट छाप छोड़ गई। करीब तीन घंटे तक चले रंगारंग कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने ऐसा समां बांधा कि कार्यक्रम के समापन तक अतिथि एवं अभिभावक अपने स्थान पर चिपके रहे। आजादी के आंदोलन की झांकी, गरबा, बंगाली, राजस्थानी व मोर डांस के साथ नन्हें कलाकारों के डफली वाले गीत पर प्रस्तुत नृत्य की लोगों ने खुले दिन से प्रशंसा की।
सम्मानित हुए छात्र, शिक्षक व कर्मी
स्कूल की शिक्षा में बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने वाले केजी से कक्षा १२ तक छात्र-छात्राओं के अलावा उच्च संस्थानों में शिक्षारत पर्ववर्ती छात्रों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय को २५ वर्षों से सेवा दे रही शिक्षिका कल्याणी दत्ता, कर्मी चिनेश्वर शर्मा, अश्विनी ठाकुर व दीपक हाड़ी भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य व विशिष्ठ अतिथि को भी विद्यालय परिवार की ओर से शॉल देकर सम्मानित किया गया।
पुटकी - रंगारंग कार्यक्रमों के बीच डीएवी मुनीडीह का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। इस मौके पर किंडर गार्डन से लेकर कक्षा १२वीं तक के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डब्ल्यू जे एरिया मुनीडीह के जीएम एसके मुखोपाध्याय व विशिष्ठ अतिथि गोविंदपुर एरिया के जीएम एके दत्ता ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुखोपाध्याय ने विद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक उत्थान के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मुनीडीह के पूर्व जीएम एके दत्ता ने बच्चों व उनके अभिभावकों से क्वालिटी टाइम के महत्व को समझने व उस पर अमल करने का आह्वान किया।