सुधीर महतो को दी गई श्रद्धांजलि
चासनाला - चासनाला मोड़ स्थित झामुमो की ओर से शोकसभा का आयोजन कर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो को श्रद्धाजंलि दी गई। झामुमो नेताओं ने स्व. महतो के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि निकट भविष्य में उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती। मौके पर संतोष महतो, मुरारी मोहन झा, मो. इकबाल, अशोक सिंह, दुलाल ओझा, विशाल महतो आदि थे।