पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई कोल्ड रोलिंग मिल से होगी अगले चरण की शुरुआत : मैत्रा

नई कोल्ड रोलिंग मिल से होगी अगले चरण की शुरुआत : मैत्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो फाइल संख्या २७ बोकारो १७५ में।

कैप्शन:- अधिकारियों के साथ सीईओ अनुतोष मैत्रा।





भास्कर न्यूज - बोकारो

आजाद हिन्दुस्तान के विकास को आधार देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में आधारभूत उद्योग लगाने का निर्णय लिया गया था। इस नीति के तहत चौथे इस्पात कारखाने की स्थापना के लिए पचास साल पहले 29 जनवरी 1964 को बोकारो स्टील लिमिटेड का गठन हुआ था। यह कहना है बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा का। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने बोकारो वासियों को दिए संदेश में कहा है कि सोवियत संघ के सहयोग से बना यह पहला स्वदेशी इस्पात कारखाना पांच दशकों से झारखंड के औद्योगिक विकास की संभावनाओं को अभिव्यक्ति दे रहा है। लोक उपक्रमों की मौलिक संकल्पना ने बोकारो स्टील की गतिविधियों को दिशा दी। भारत सरकार की नीतियों में हुए बदलाव के अनुसार बोकारो स्टील अपने को ढालता गया। मुक्त व्यवसायिक परिदृश्य में भी हमने अपना प्रभावी संचालन बरकरार रखा। समावेशी विकास की प्रतिबद्धता सदैव हमारे चिंतन के केंद्र में रही। बोकारो एक उपेक्षित भूखंड से एक जीवन्त नगर में रूपान्तरित हुआ। शिक्षा और चिकित्सा की गुणवत्ता के लिए बोकारो पूरे देश में जाना गया। नगर से परिक्षेत्र तक आधारिक सुविधाएं विकसित हुईं। अनुषंगी उद्योग पनपे और सहायक सेवाएं आईं। हजारों-हजार लोगों को इस कारखाने से और लाखों परिवारों को इस नगर से आजीविका मिली। इस्पात प्रौद्योगिकी के विकास के साथ कारखाना भी आगे बढ़ता रहा। आधुनिक तकनीकों का समावेश हुआ और उत्पादकता बढ़ी।





हर क्षेत्र के लिए किया उत्पादन

उन्होंने कहा कि आम जरूरतों से लेकर प्रतिरक्षा और रेलवे जैसे सामरिक महत्तव के क्षेत्रों के लिए हम नए उत्पाद विकसित करते रहे। बोकारो स्टील ने देश को 110 मिलियन टन से अधिक इस्पात दिया है। हमारे सहकर्मियों ने कारखाने की बेहतरी के लिए अनेकों सृजनात्मक काम किये हैं और बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान हासिल किये हैं। बोकारो स्टील सिटी का विहंगम दर्शन हमारे वृक्षरोपण प्रयासों की हरित छवि दर्शाता है। अन्य संसाधनों का उपयोग भी दक्ष तरीके से किया जा रहा है। हम देश, राज्य, परिक्षेत्र और पर्यावरण की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। बोकारो स्टील प्लंन्ट की पहचान आज मूलत: एक उद्यम के रूप में है। स्थायित्व और समावेश की हमारी नीतियों का आधार हमारी व्यावसायिक सफलता है। हम अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता को निरन्तर निवेश और आधुनिकीकरण के जरिये मजबूत कर रहे हैं। स्वर्ण जयंती के बाद हमारी यात्रा के अगले चरण का शुभारंभ नई कोल्ड रोलिंग मिल की शुरुआत से होगा, जिससे हमारे व्यवसाय में गुणात्मक संवद्र्धन होगा।