पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगलगी में 20 हजार की क्षति

अगलगी में 20 हजार की क्षति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झरिया
झरिया के ऊषा टॉकीज के पास स्थित श्रवण साव के बोरा गोदाम में शनिवार की देर रात आग लग गई। आग लगने से स्थिति अफरा तफरी की हो गई। आनन फानन में लोग जुट गये। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब आग पर काबू पाया नहंी जा सका तो झरिया फायर स्टेशन को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीडि़त श्रवण साव ने बताया कि करीब 20 हजार की क्षति हुई है।