जैन मुनियों का जत्था रवाना
पेटरवार - पेटरवार पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय से पदयात्रा शुरू हुई। सोमवार को श्री जयंत मुनिजी महाराज के सानिध्य में जैन मुनियों का जत्था, सैकडों धर्म प्रेमी भाई-बहनों के साथ निर्वाण भूमि पाŸवनाथ के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल श्रद्धालु दो फरवरी को शिखर जी पहुंचेगें। रवाना होने से पहले सभा का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव शांतिलाल जैन ने यात्रा के संबध में बताया कि 28 जनवरी को जरीडीह बाजार, 29 जनवरी को अग्रसेन भवन फुसरो, 30 जनवरी को नावाडीह, 31 जनवरी को डुमरी, 01 फरवरी को हरलाडीह तथा दो फरवरी को सम्मेत शिखर में धूमधाम से प्रवेश होगा। इस धर्म यात्रा में विधायक जगरनाथ महतो भी अपने कार्यकत्र्ताओं के साथ शामिल हुए।