पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता को ले कार्यशाला कल

जागरूकता को ले कार्यशाला कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - जामताड़ा सहित संपूर्ण जिले में जंगली हाथियों के दल से लगातार हो रही तबाही से बचने के लिए वन विभाग लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इसके लिए 30 जनवरी को वन एवं पर्यावरण विभाग जामताड़ा वन प्रमंडल द्वारा रेडक्रास भवन में जागरूकता कार्यशाला सह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी जामताड़ा राजीव कुमार राय तथा रेडक्रास सचिव राजेंद्र शर्मा ने देते हुए बताया कि आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक संथाल परगना दुमका उपस्थित रहेंगे।




जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक जामताड़ा व अपर समाहर्ता डॉ रविंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।