पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनांचल ग्रामीण बैंक ने बांटा ढाई करोड़ का ऋण

वनांचल ग्रामीण बैंक ने बांटा ढाई करोड़ का ऋण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - वनांचल ग्रामीण बैंक जामताड़ा द्वारा मंगलवार को ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। एफएलसी भवन में आयोजित इस ऋण वितरण शिविर में जिले में कार्यरत वनांचल ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा कुल 475 लाभुकों के बीच 2 करोड़ 54 लाख रुपए का वितरण किया गया। यह ऋण केसीसी लाभुक, पीएलटी लाभुक तथा वाहन क्रय करनेवाले लाभुकों के बीच किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक गोपाल चंद्र मिश्रा, वनांचल ग्रामीण बैंक जामताड़ा के शाखा प्रबंधक अमरेश महतो, दक्षिण बहाल शाखा के एनके सिन्हा, एफएलसी काउंसलर तथा लाभुक उपस्थित थे। बताया गया कि जामताड़ा शाखा द्वारा 59 लाभुकों के बीच 29 लाख 50 हजार, फतेहपुर शाखा द्वारा 44 लाभुकों के बीच 61 लाख 12 हजार, पबिया शाखा द्वारा 21 लाभुको के बीच 3 लाख 57 हजार, गेडिय़ा शाखा के 19 लाभुको के बीच 6 लाख 30 हजार, मोहनाबांक शाखा द्वारा 44 लाभुकों के बीच 6 लाख 85 हजार, दक्षिणबहाल शाखा द्वारा 28 लाभुकों के बीच 6 लाख 11 हजार, अंबा शाखा द्वारा 45 लाभुको के बीच 8 लाख 60 हजार, मेझिया शाखा द्वारा 24 लाभुको के बीच 3 लाख 90 हजार, नारायणपुर शाखा द्वारा 9 लाभुको के बीच 3 लाख 56 हजार, मिहिजाम शाखा द्वारा 10 लाभुकों के बीच 24 लाख 67 हजार रुपए का वितरित किया गया।