- Hindi News
- तीन समूहों में बांट कर कक्षाएं लेने का निर्देश
तीन समूहों में बांट कर कक्षाएं लेने का निर्देश
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
सदर प्रखंड जामताड़ा परिसर स्थित बीईईओ मिहिजाम अंचल कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को सभी संकुल साधन सेवियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। शुरुआत में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आगामी 08 फरवरी को होने जा रही है। इसे ले वर्तमान वर्ष में मिहिजाम अंचल से करीब 268 छात्रों ने परीक्षा प्रपत्र भरे हैं। सभी आवेदन प्रपत्र स्क्रुटनी के दौरान सही पाए गए। वहीं दूसरी ओर बीईईओ प्रदीप कुमार चौधरी ने उपस्थित साधन सेवियों से कहा हर कक्षा के छात्रों को तीन समूहों में बांटा जाए। साथ ही समूह का नामकरण अ, ब व स अक्षर में किया जाए। कहा कि कक्षा 05 से 08 तक के छात्रों को तीन समूहों में बांट कर उनकी नियमित कक्षाएं ली जाएं। उक्त तीनों समूह की कक्षाएं कक्षा 5 से 8 तक मात्र तीन ही समूहों में बंटी हो। कहा कि चारों कक्षाओं के छात्रों को बुद्धि की वरीयता के तहत तीन समूहों में बांट कर उनकी कक्षाएं ली जाएं। ऐसा करने से कमजोर छात्रों में हीनता की भावना नहीं पनपेगी। ऐसी व्यवस्था से छात्रों में कुछ अंतराल के बाद शिक्षा में विशेष सुधार देखने को मिलेगा। ऐसा कर छात्रों में शैक्षणिक माहौल विकसित करने के साथ-साथ अद्यिगम में बदलाव भी देखा जा सकता है। बैठक के क्रम में एक साधन सेवी ने आरोप के माध्यम से कहा कि मध्य विद्यालय भरचंडी की स्थिति यह है कि वहां आठवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र को सही से भाग की क्रिया भी नहीं आती है। साधन सेवियों की समवेत राय जानने के बाद बीईईओ चौधरी ने निर्देश दिया कि क्रम से कक्षा अनुश्रवण को धरातल पर उपस्थित होकर देखें तत्पश्चात वहां रखे निरीक्षण पंजी में दर्शाएं।
संकुल साधन सेवियों की समीक्षा बैठक