- Hindi News
- खेल खेल में बचपन में सिखाई जा रही है पढ़ाई
खेल-खेल में बचपन में सिखाई जा रही है पढ़ाई
बच्चों को हर क्षेत्र में निपुण बनाना मुख्य उद्देश्य
फोटो फाइल संख्या-28 बोकारो 119 में।
कैप्शन- बचपन प्ले ग्रुप में खेलते बच्चे
भास्कर न्यूज - बोकारो
सेक्टर दो डी सेंटर मार्केट स्थित बचपन प्ले ग्रुप स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई लिखाई सिखाने का कार्य किया जा रहा है। इस स्कूल का उद्घाटन विधायक समरेश सिंह ने किया। स्कूल की निदेशक पायल सिन्हा ने बताया कि इसकी 900 से अधिक शाखाएं हैं। स्कूल में बच्चों के लिए मिनी जिम, बॉल रूम, डायनिंग रुम, स्कूल बस, कलरफूल क्लास रुम, ब्यूटीफुल डॉल रुम, आर्ट एण्ड क्राफ्ट वर्कशॉप, मॉडर्न टीचिंग, वीडियो थियेटर एजुकेशन, इंडोर गेम्स आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्कूल में दो से पांच वर्ष के बच्चों को प्ले ग्रुप से यूकेजी तक की पढ़ाई करायी जाती है। स्कूल में विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा रेड कलर डे, ग्रीन कलर डे, ब्लू कलर डे सहित सभी रंगों के अलग-अलग डे का आयोजन कर बच्चों को विभिन्न रगों से अवगत कराने का काम किया जाता है। उसी तरह विभिन्न प्रकार के फलों के अलग-अलग डे जैसे मैंगो डे, एप्पल डे आदि का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के फलों से अवगत कराने का काम किया जाता है।
बोकारो - सेक्टर दो डी सेंटर मार्केट स्थित बचपन प्ले ग्रुप स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई लिखाई सिखाने का कार्य किया जा रहा है। इस स्कूल का उद्घाटन विधायक समरेश सिंह ने किया। स्कूल की निदेशक पायल सिन्हा ने बताया कि इसकी 900 से अधिक शाखाएं हैं। स्कूल में बच्चों के लिए मिनी जिम, बॉल रूम, डायनिंग रुम, स्कूल बस, कलरफूल क्लास रुम, ब्यूटीफुल डॉल रुम, आर्ट एण्ड क्राफ्ट वर्कशॉप, मॉडर्न टीचिंग, वीडियो थियेटर एजुकेशन, इंडोर गेम्स आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्कूल में दो से पांच वर्ष के बच्चों को प्ले ग्रुप से यूकेजी तक की पढ़ाई करायी जाती है। विभिन्न त्योहारों के अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा रेड कलर डे, ग्रीन कलर डे, ब्लू कलर डे सहित सभी रंगों के अलग-अलग डे का आयोजन किया जा रहा है।