पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलेरो चोरी कांड में दिलीप की तलाश में जुटी पुलिस

बोलेरो चोरी कांड में दिलीप की तलाश में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। मिहिजाम
बोलेरो चोरी कांड की जांच कर रही पुलिस अब दिलीप भोक्ता नामक व्यक्ति को तलाश रही है। दिलीप चोर गिरोह के सदस्य के तौर पर काम करता है। वह मधुपुर थाना क्षेत्र के पथरौल का रहने वाला बताया जा रहा है। अंबेकर नगर से वाहन उड़ाने के बाद मनोज डोम, गौतम सिंह उर्फ पल्टू ने दिलीप से संपर्क किया था। चोरी में संलिप्त लोगों की योजना थी कि वाहन के सभी पुर्जा को बेच दिया जाय। इस बात का खुलासा तब हुआ जब देवघर जिले के सारठ इलाके से एक गैरेज मैकेनिक ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए बोलेरो वाहन के 4 पहिए लाकर मधुपुर पुलिस के सुपुर्द किया। मधुपुर थाना प्रभारी केके साहु ने बताया कि गैरेज मैकेनिक के अनुसार दिलीप ही 20 हजार रुपए में पहिया बेचने आया था।
गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात रेलपार के अंबेदकर नगर इलाके से राजकुमार राम की चोरी गई बिना नंबर प्लेट की नई बोलेरो की चोरी हांसीपहाड़ी निवासी गौतम सिंह उर्फ पल्टू ((35 वर्ष उम्र)) ने किया था। सारवा रोड से मधुपुर पुलिस ने एक वाहन को बरामद किया। इसके बाद यह खुलासा हुआ है। वाहन के साथ पुलिस ने क्षेत्र में कई अपराध को अंजाम दे चुके चित्तरंजन के सिमजोरी इलाके के मनोज डोम को धर दबोचा है। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने हांसीपहाड़ी इलाके से गौतम को पकड़ा। तेलियाडीह के निताई हाजरा और कोयाडीह के मनोज हाजरा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि वाहन 90 हजार रुपए में बेचने की तैयारी चल रही थी। जिसे भूली धनबाद की एक लड़की कंचन द्वारा बेचा जा रहा था। इस बात की भनक जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस को देख वाहन चोर गिरोह के साथ मौजूद रूपनारायणपुर पश्चिम बंगाल का श्रीकांत उर्फ पल्टा तांती और पथरो, मधुपुर का दिलीप भोक्ता चकमा देकर फरार हो गए। इनमें मनोज डोम कई नामों से जाना जाता है। कहीं मनोज मल्लिक, कहीं मनोज डोम तो कहीं मनोज चौधरी के नाम से जाना जाता है मनोज।
पुलिस गौतम और मनोज को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है और श्रीकांत एवं दिलीप की तलाश कर रही है। समझा जा रहा है कि इसी गिरोह ने अब तक क्षेत्र से चोरी हुई वाहनों को ठिकाने लगाया है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस राहत की सांस तो ले रही है लेकिन इसे उपलब्धि भी मान रही है। बोलेरो चोरी की जांच में निकली पुलिस को वाहन मालिक ने पूछताछ के बाद बताया कि गौतम, मनोज और श्रीकांत का वाहन चोरी होने से पूर्व खूब आना जाना लगा था। अक्सर उन्हें इसी इलाके में घुमाते देखा जाता था। लेकिन वाहन चोरी की घटना के बाद इन लोगों को जब कई दिनों तक नहीं देखा गया तो वाहन मालिक को शक हुआ और पुलिस को पूरा ब्यौरा दिया। पुलिस ने इन तथ्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू किया और 10 दिनों में ही मामले में सफलता प्राप्त कर ली।
पूछताछ में पुलिस को बताया कि वाहन को बिना चाबी के सेल्फ स्टार का वायर को स्पार्क किया और वाहन स्टार्ट कर चलते बने। इससे पहले राजकुमार के घर से वाहन को धकेल कर थोड़ी दूर लाया गया। इससे यह भी पता चलता है कि गिरोह में कई तकनीशियन किस्म के सदस्य भी है जो किसी भी ताले को खोलने में महारथ रखते है। घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कई लोग मिहिजाम व चित्तरंजन के ही है। इससे एक बात स्पष्ट है कि क्षेत्र में चोरों का डेरा बना हुआ है। दूसरी ओर सवाल यह भी खड़ा होता है कि जब चोर घर में ही तो उसके लिए ताला लगाना बेइमानी सा ही लगता है।
बार बार बोलेरो की चोरी की घटना के बाद लोग आशंकित है। वाहनों की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साल ही मिहिजाम निवासी द्वारिका महतो सहित कई लोगों का बोलेरो वाहन चोरी हो गई थी।



गुरूवार की देर रात अंबेदकर नगर निवासी राज कुमार राम, पिता राम खिलावान राम की सफेद रंग की बोलेरो वाहन चोरी हो गई। घटना की लिखित शिकायत मिहिजाम थाने मे दर्ज कर ली गई है। बताया जाता है कि जब वाहन मालिक रात के 1 बजे तक अपने सफेद रंग की बोलेरो वाहन को अपने घर के प्रांगण में ही देखा था। लेकिन इसके बाद वाहन गायब हो गया। रूपनारायणपुर टॉल टैक्स चेक पोस्ट मे जब वाहन मालिक ने पता किया तो बताया गया कि रात के ढाई बजे सफेद रंग की बोलेरो वाहन पार हुआ है। इस संबंध में मिहिजाम थाना प्रभारी विनय राम ने बताया कि वाहन नई होने के कारण उसपर नंबर प्लेट नहीं था। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं रूपनारायणपुर टॉल टैक्स चेक पोस्ट के पास रूपनारायणपुर पुलिस ने वाहनों की जांच की। पुलिस ने बताया कि डब्ल्यूबी 40 एम 4886 नामक हीरो होंडा मोटरसाइकिल कोक ओवेन थाना क्षेत्र से चोरी हो गई है जिसके कारण झारखंड सीमा क्षेत्र के सभी थानों को अलर्ट किया गया है और वाहनों की जांच की जा रही है।