पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वामपंथी पार्टियों का धरना 31 जनवरी को

वामपंथी पार्टियों का धरना 31 जनवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जामताड़ा
सीपीआई एम की जामताड़ा जिला इकाई के सदस्यों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता सचिन राणा ने की। बैठक में कहा गया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास काम ठप है। पंचायतों में जन प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं दिया जा रहा है। स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से ग्रामीण इलाका से योजना का चयन किया जा रहा है।
जो पंचायत व केंद्रीय कानून एवं झारखंड पंचायती कानून के खिलाफ है। सरकार के जन विरोधी फैसले को रद करने की मांग करते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा 54 लाख कार्ड का वितरण 27 जनवरी से किए जाने की बात कही गई है। बैठक को संबोधित करते हुए सुरजीत सिन्हा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के लिए जनसंघर्ष किया जाएगा। इससे ही कांग्रेस एवं भाजपा को सत्ता में आने से रोका जा सकता है। 31 जनवरी को वामपंथी पार्टियों द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 8 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
19 फरवरी को सीपीआई एम पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद वृंदा करात कुंडहित में जनसभा को संबोधित करेंगी। मौके पर लखी सोरेन, लखीराम मुर्मू, जागेश्वर टुडू, लोदो मुर्मू, जय प्रकाश मंडल, सुजीत माजी, अलका माजी, सचिन राणा, काली प्रधान, अविलाल हेम्ब्रम, बिजली बाउरी, आशा मल्लिक, दुबराज भंडारी, पांचू राणा, विजय राणा, स्वराज गोस्वामी, मनोज पंडित, चन्द्रशेखर सिंह, लखन मंडल, रमेश मंजल, सुखा राम, महेन्द्र राउत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



ग्रामीण इलाकों में विकास का काम ठप