पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप का आंदोलन 12 फरवरी से

आप का आंदोलन 12 फरवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - आम आदमी पार्टी की जामताड़ा जिला इकाई की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंड और नगर पंचायत में 15 फरवरी तक कार्यालय खुल जाएगा तथा जिले के छह प्रखंड, दो नगर पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी से जोड़ा जाएगा। जामताड़ा विधान सभा एवं नाला विधान सभा में 15 फरवरी के बाद बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सदस्यता प्रभारी दुबराज मंडल ने कहा कि पार्टी द्वारा स्थानीय जन समस्याओं को लेकर 12 फरवरी से जन आंदोलन चलाया जाएगा। मौके पर हेंडवील, दीवाल लेखन, नुक्कड़ सभा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मनभरण पंडित, पारस नाथ शर्मा, हरिपद पाल, मितन गोराई, दिलखुश अंसारी, सुनीता मुर्मू, उत्तम झा, सचिन पंडित, तपेश्वर मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।