- Hindi News
- क्विज प्रतियोगिता में जीतने वालों को पुरस्कार
क्विज प्रतियोगिता में जीतने वालों को पुरस्कार
भास्कर न्यूज - करमाटांड़
जय हिन्दी युवा क्लब करमाटांड़ द्वारा काशीटांड़ खेल मैदान में मेगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। उद्घाटन झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष नीलांबर मंडल ने दीप जलाकर कर किया। कहा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान शिक्षा का है। इस अवसर पर विषिष्ठ अतिथि के रूप में महेन्द्र मंडल, घनश्याम मंडल मौजूद थे। प्रतियोगिता का संचालन संजय मंडल एवं शंकर मंडल ने की तथा प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के लिए दो चरण में मौखिक एवं लिखित टेस्ट लिया गया। प्रतियोगिता में 68 जोड़ी प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान घनश्याम गुप्ता एवं आशीष कुमार की जोड़ी ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर महेश एवं नवीन की जोड़ी रही। तृतीय स्थान पर सुभाष एवं रमेश रहे। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।