- Hindi News
- पशु बांझपन निदान शिविर में लोगों को दी जानकारी
पशु बांझपन निदान शिविर में लोगों को दी जानकारी
: आयोजित शिविर में की गई ४८ पशुओं की जांच
भास्कर न्यूज - नारायणपुर
पशु के बांझपन से संबंधित जानकारी शिविर के माध्यम से मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत चंदाडीह-लखनपुर गांव के ग्रामीणों को पशु विशेषज्ञ ने दी। उसके निदान के उपाय भी बताए गए। इस दौरान बाएफ की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। करीब 48 पशुओं की जांच की गई। वहीं पशुपालकों को नि:शुल्क जरूरी दवाएं बांटी गई। और उन्हें जानकारी भी दी गई।
शिविर में डॉ. ईश्वरी प्रसाद सिंह, केंद्र प्रभारी संतोष कुमार, गोकुल मित्र, शब्बीर शेख, राहुल कुमार मंडल के अलावा अब्दुल अंसारी, कासिम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आजाद अंसारी, डीपीओ विनय कुमार पांडेय समेत अन्य लोगों की उपस्थिति हुई।