पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक धराया

कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - निरसा
सोमवार की शाम निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खुदिया फाटक के पास कोयला लदे एक ट्रक सहित चालक को धर दबोचा। वहीं चालक नरेश यादव बिहार के नवादा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शासनबेडिय़ा की ओर से अवैध कोयला लदा एक ट्रक निरसा की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त ट्रक को शासनबेडिय़ा के पास पकडऩे का प्रयास किया, परंतु ट्रक चालक ने पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने पीछा करते हुए खुदिया फाटक के पास उसे धर दबोचा। इस संदर्भ में चालक नरेश यादव ने बताया कि उक्त कोयले को चूड़ीनाला स्थित मां तारा भट्ठा से लोड कर बिहार ले जा रहा था। छापेमारी का नेतृव्त निरसा थाने के प्रभारी थानेदार जीपी पासवान कर रहे थे। पुलिस ने भट्ठा मालिक, ट्रक मालिक व चालक पर मामला दर्ज कर चालक को मंगलवार को जेल भेज दिया है।